Monday, June 16, 2025
Homeअपराधबिलासपुर में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद, विरोध करने पर महिलाओं...

बिलासपुर में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद, विरोध करने पर महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! महिलाओं ने किया थाने का घेराव! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल…

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ लोग पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं? इस घटना से आहट लगभग 2 दर्जन महिलाएं ट्रैक्टर में बैठकर सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची। थाने में महिलाओं ने घटना की जानकारी देते हुए, इस तरह की हरकत पर उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन FIR दर्ज न करके महिलाओं को खदेड़ दिया गया, जिससे आक्रोशित महिलाएं ट्रैक्टर में बैठकर एसपी कार्यालय पहुंची।

महिलाओं पर लाठी से हमला, इलाके में तनाव 

मंगला धुरीपारा वार्ड क्रमांक 13 में अवैध शराब का विरोध करने पर आदि सिंगरौल, विजय ध्रुव और उनके साथियों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले से क्षेत्र का माहौल खराब हो गया। नशा का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। आकर्षित महिलाओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर इसका विरोध किया. दरअसल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण वे बेधड़क शराब की अवैध बिक्री क्षेत्र में कर रहे हैं।

पुलिस संरक्षण का आरोप, सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन 

बता दें कि, करीब 50 की संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में यह आदतन अपराधी शराब की अवैध तरीके से बिक्री कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कड़ी कार्रवाई की मांग

महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts