Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधखाकी पर उठा सवाल: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों...

खाकी पर उठा सवाल: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए पिटाई के आरोप, कौन है जिम्मेदार?

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस रिमांड के दौरान ठगी के आरोपी दुर्गेश कठोलिया की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी को करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था।

सात करोड़ की ठगी का आरोपी था दुर्गेश

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के भंवरमरा निवासी दुर्गेश कठोलिया पर किसानों से 7 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप था। अर्जुनी थाने में उसके खिलाफ धोखधड़ी की शिकायत दर्ज गई थी, शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दुर्गेश ने किसानों से उंचे दामों पर धान खरीदी का झांसा दिया और पैसे नहीं लौटाए. जब किसानों ने अपना पैसा मांगा तो युवक मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

धमतरी एसपी अंजनेय वाष्र्णेय ने बताया कि ठगी के आरोपी को कल शाम को 4 बजे गिरफ्तार किया गया था. डाक्टरी मुलायजा के बाद जज के सामने प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे 4 अप्रैल तक की पुलिस रिमांड मिली थी. रात करीब 9 बजे उसकी तबियत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

परिजनों का पुलिस पर मारपीट का आरोप

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि दुर्गेश की हिरासत में बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं, एसपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी और रिमांड की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा।

आदर्श कृषि बीज समिति का संचालक था आरोपी दुर्गेश 

दुर्गेश कठोलिया ‘आदर्श कृषि बीज’ नाम से समिति संचालित करता था, जो किसानों से धान खरीदता था। आरोप है कि वह किसानों से धान खरीदकर बिना भुगतान किए फरार हो जाता था, जिस पर 7 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts