Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधराजस्व विभाग में भ्रष्टाचार! फिर एक रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, 8 हजार रूपये...

राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार! फिर एक रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, 8 हजार रूपये घुस लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रिश्वतखोरी का एक और मामला उजागर हुआ है। जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीमांकन कार्य के एवज में रिश्वत मांग रहे एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, परसडीहा जनपद पंचायत वाड्रफनगर निवासी राजेश पटेल ने अपनी निजी भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। इस कार्य के बदले राजस्व हल्का पटवारी हेमंत कुजूर ने उनसे 10,000 रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने पहले ही 2,000 रुपये एडवांस दे चुका था, जिसके बाद शेष 8,000 रुपये की मांग की जा रही थी।

आज पटवारी को रकम देने के लिए तहसील कार्यालय के ठीक सामने आवेदक पहुंचा था। शिकायतकर्ता की सूचना पर ACB की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी ने 8,000 रुपये की शेष राशि लिया, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts