Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेभीषण सड़क हादसा: कार में जिंदा जला युवक, 3 लोग थे सवार,...

भीषण सड़क हादसा: कार में जिंदा जला युवक, 3 लोग थे सवार, खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो घायल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवा रायपुर के सेक्टर 17 कोटराभाठा इलाके में एक तेज रफ्तार इंडिगो कार बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई।

हादसे में कार चला रहे गौतम सतवानी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रायपुर से कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। दुर्घटना के पीछे कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रण को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के तुरंत बाद कार में अचानक आग लग गई। आगजनी के बीच जैसे तैसे कार सवार प्रियांशु और अभिराज सिंह ने जलती कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं, इस हादसे में कार चालक गौतम सतवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शदाणी दरबार का निवासी था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts