Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधकानून के रक्षक बना निशाना: रेत माफियाओं ने कुचला आरक्षक को,...

कानून के रक्षक बना निशाना: रेत माफियाओं ने कुचला आरक्षक को, हुई मौत; खनन रोकने गए थे, माफियाओं के आगे बेबस सिस्टम?

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान माफियाओं ने एक ट्रैक्टर को पुलिस दल पर चढ़ा दिया, जिससे आरक्षक शिव भजन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मामले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिले के लिब्रा घाट में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। रेत के अवैध उत्खनन के लिए झारखंड से आकर रेत माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन की शिकायत की थी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर गई हुई थी। इस दौरान अवैध उत्खनन रोकने गई टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीछे से आकर रेत उत्खनन करने में लगे ट्रैक्टर ने आरक्षक शिव भजन सिंह को कुचल दिया। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लिब्रा घाट में बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन चल रहा है। पड़ोसी राज्य झारखंड से आकर यहां माफिया खनन को अंजाम दे रहे है। सुदूर जंगली गांव होने की वजह से प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाती। ग्रामीण माफियाओं के डर से उन्हें कुछ नहीं कह पाते, इसलिए उन्होंने प्रशासन से शिकायत की थी। जिसके बाद कार्यवाही के लिए पहुंची टीम पर माफिया ने हमला कर दिया।

आरक्षक की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें यह जानकारी जुटाई जा रही है कि अवैध रेत खनन किसके निर्देश पर, कब से और किन-किन स्थानों पर किया जा रहा था।  घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts