Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधडिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने नर्स से किया दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाया...

डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने नर्स से किया दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाया था घर, 10 दिन तक डरी सहमी रही नर्स, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में स्टेशन के मेडिकल यूनिट में कार्यरत निजी हॉस्पिटल की नर्स को रेलवे डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि, डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल ने पार्टी के बहाने अपने घर बुलाया। फिर अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया। वहीं डरी सहमी नर्स 10 दिनों तक चुप रही। इसके बाद नर्स ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। फिर बुधवार को परिजन थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता युवती एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी फिरतु राम पटेल संबंधित अस्पताल और रेलवे संयुक्त रूप से स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल चलाते हैं। इसकी पूरी मॉनिटरिंग डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ही करता था। इसी दौरान डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट से औपचारिक बातचीत करता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, यूनिट में साथ में काम करने की वजह से आरोपी फिरतू राम पटेल कई दिनों से पार्टी देने की बात कह रहा था। वहीं 17 मई को पार्टी के बहाने नर्स को सरकंडा स्थित गणेश वैली अपने घर बुलाया। वहीं पीड़िता उनकी मीठी मीठी बातों में आकर आरोपी के घर पहुंच गई। जिसके बाद फिरतू राम पटेल नर्स को अकेला पाकर उसे अपना हवस का शिकार बना लिया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आरोपी फिरतू राम पटेल अपने घर में अकेले ही रहता है। उसकी पत्नी से उनका विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से वह कई सालों से अकेला रहता है। पति से परेशान होने के कारण पत्नी तलाक के लिए आवेदन भी किया है।

इस मामले में सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि, पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट राम पटेल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी सरकंडा स्थित अपने गणेश वैली मकान में नहीं मिला। फिर पुलिस की टीम तत्काल स्टेशन पहुंची। जहां आरोपी फिरतु राम साहू ऑफिस से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने गुरुवार आरोपी को न्यायालय पेश किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts