Tuesday, February 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर दक्षिण मंडल में हुआ...

रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर दक्षिण मंडल में हुआ भव्य कार्यक्रम, कार्यकारिणी एवं पार्षदों का हुआ सम्मान…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में दक्षिण मंडल के द्वारा लखीराम ऑडिटोरियम रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस खास अवसर पर नवीन कार्यकारणी सदस्यों और पार्षदों का सम्मान किया गया।

वहीं इस कार्यकम के मुख्य वक्त जिलाध्यक्ष दीपक सिंह बताया कि, उन्होंने 28 वर्षों सफलतापूर्वक शासन कर महिलाओं का आत्मासम्मान को नई ऊंचाइयां तक पहुंचाई। उन्होंने रानी अहिल्या बाई को भारतीय इतिहास की प्रेरणादायक और आदर्श शासिका बताया।

वहीं दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के महान विभूतियों और वीरांगनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है, जिससे उनकी कार्यशैली और जीवन मूल्य नई पीढ़ी तक पहुंचे। रानी अहिल्या बाई को धार्मिक, न्यायप्रिय और प्रजावत्सल शासिका बताते हुए मंच संचालन नारायण गोस्वामी ने किया और आभार प्रदर्शन जगदीश साव ने व्यक्त किया।

इस गरिमामयी आयोजन में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मंडल महामंत्री शोभा कश्यप, नारायण गोस्वामी, पार्षद अमित तिवारी, वंदना महेश चंद्रिकापुरे, अमित राय, संजय गुप्ता, विकास यादव, संजय यादव, कविता वर्मा, पूनम श्रीवास, निशि यूके, कुसुम भारद्वाज, विशाल कश्यप, मोनू रजक, हाजी जुबेर, साहिल कश्यप, चांदना गोस्वामी, अजय भट्ट, विनय अग्रवाल, शिव पटेल, स्नेहलता शर्मा, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, उषा भांगे, ज्योति मिश्रा, राइसा बेगम, किशोर यादव, पूजा खत्री, भावना मेश्राम, सुनीता सोनवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में अभिषेक गौतम एवं अन्य कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts