Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों...

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों लखनी साहू को मिला MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार, CM विष्णुदेव साय ने दी हार्दिक बधाई…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले की लखनी साहू, जो ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका हैं, को समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है।

लखनी साहू की यह उपलब्धि न केवल उनके समर्पण और सेवा भाव की पहचान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। एनएसएस के माध्यम से उन्होंने सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और शिक्षा जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखनी साहू को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा — “लखनी साहू ने यह साबित किया है कि जब युवा समाजहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, तो सकारात्मक बदलाव अवश्य आता है।”

मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को जनकल्याण और राज्य निर्माण की दिशा में सार्थक रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनी साहू का यह सम्मान छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति के बढ़ते प्रभाव और सेवा-समर्पण की मिसाल बन गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts