Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधबिलासपुर के अरपा नदी में फिर मिली संदिग्ध लाश, नदी के बीच...

बिलासपुर के अरपा नदी में फिर मिली संदिग्ध लाश, नदी के बीच युवक का शव देख मचा हड़कंप, युवक के आत्महत्या करने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के अरपा नदी में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की देर रात स्थानीय लोगों ने नदी के बीच एक युवक का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। और आसपास के इलाके की छानबीन शुरू कर दी है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट वकील राहुल अग्रवाल उम्र 31वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि युवक की शिनाख्त हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इसी अरपा नदी में इंदिरा सेतु के नीचे एक महिला का शव भी मिला था, जिससे अब दोबारा शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार नदी में शव मिलने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts