Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधहैवानियत भरी वारदात : पहले व्यक्ति को नंगा कर घुमाया, फिर पत्थर...

हैवानियत भरी वारदात : पहले व्यक्ति को नंगा कर घुमाया, फिर पत्थर और हथियार से पीट-पीटकर हत्या

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले गैस कटर से घर का दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला, फिर सरेराह नंगा कर घुमाया और उसके बाद हथियार व पत्थरों से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लेनदेन और रंजिश का विवाद बना जानलेवा
जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष आचार्य शीतला नगर का रहने वाला था। वह जमीन की खरीद-बिक्री और ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। कुछ समय से उसे शराब की लत लग गई थी, जिससे परिवार उससे दूर हो गया था। पुलिस को शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन और आपसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका लग रही है।

पत्नी ने दी थी सावधान रहने की सलाह
मृतक की पत्नी के मुताबिक, 7 नवंबर को संतोष का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसने उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी शाम संतोष ने पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोग चाकू लेकर उसका पीछा कर रहे हैं। तब पत्नी ने उसे घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी।

गैस कटर से काटा दरवाजा, फिर की हत्या
शुक्रवार रात 15 से 20 लोग उसके घर पहुंचे और गैस कटर से दरवाजा तोड़ दिया। फिर संतोष को जबरन बाहर निकालकर सड़क पर नंगा घुमाया गया और बाद में हथियार व पत्थर से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस अब हिरासत में लिए गए आठ आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जबकि बाकी फरार लोगों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts