Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधटोकन नहीं कटे… और किसान ने काट लिया अपना ही गला! 3...

टोकन नहीं कटे… और किसान ने काट लिया अपना ही गला! 3 दिन से लगा रहा था चक्कर, किसान की हालत नाजुक…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम सेनभाठा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धान बेचने के लिए टोकन कटवाने की जद्दोजहद में एक बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या की कोशिश कर ली। किसान ने खेत में ही अपने गले पर ब्लेड से हमला कर लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय किसान मनबोध गांडा लगातार तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर काट रहा था, लेकिन धान विक्रय के लिए टोकन नहीं कट पा रहा था। इसी तनाव में उसने यह भयावह कदम उठाया।

सुबह घर से गाय चराने निकले थे

बताया जाता है कि बुधवार सुबह मनबोध गाय चराने घर से निकले थे। इसी दौरान खेत में उन्होंने खुद को ब्लेड से घायल कर लिया। आसपास के ग्रामीणों ने खून से लथपथ किसान को देखा और तुरंत परिजनों को खबर दी।

112 एंबुलेंस की मदद से बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज और फिर रायपुर रेफर करने की तैयारी की गई।

1 एकड़ 40 डिसमिल जमीन के मालिक हैं किसान

मनबोध के पास करीब डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है। धान बेचने के लिए टोकन जारी नहीं होने के चलते वे गहरी चिंता में थे। परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से समय पर टोकन व्यवस्था और किसानों की सहायता करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts