Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध1 महीने पुरानी मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पत्थर से कुचलकर की हत्या, फिर...

1 महीने पुरानी मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पत्थर से कुचलकर की हत्या, फिर जला दी थी लाश, कातिल निकला शराबी दोस्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तिफरा सब्जी मंडी रोड के पीछे झाड़ियों में करीब एक माह पहले मिली अधजली लाश के रहस्य से पुलिस ने आखिरकार पर्दा उठा दिया है। तकनीकी साक्ष्य, टावर डंप, CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से सिरगिट्टी पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

7 नवंबर 2025 को होटल ग्रैंड लोटस के पीछे एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। मृतक की पहचान मुश्किल होने पर पुलिस टीम ने व्यापक स्तर पर सभी जिलों में गुम इंसान रिपोर्ट से मिलान कराया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मृतक के मोबाइल नंबर का पता चला और संपर्क करने पर मृतक को गोपाल पिता मुन्ना कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेमिया नेवारी थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उप्र) के रूप में पहचाना गया।

इस तरह सुलझी गुत्थी

हत्या का सुराग मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी, सिविल लाइन, सरकंडा, तारबाहर थाना, ACCU और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।
जांच में पता चला कि मृतक शराब पीने के दौरान वहां मौजूद दोनों आरोपियों से विवाद में उलझ गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर मृतक पर हमला किया और सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव और कपड़ों को आग के हवाले कर पहचान छुपाने की कोशिश की।

दोनों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई, जिसमें अपराध स्वीकारने पर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1 अरुण दास मानिकपुरी (30 वर्ष) निवासी – अभिलाषा परिसर तिफरा
2 धनेश लोधी उर्फ राजू (34 वर्ष) निवासी – यातायात नगर वार्ड 8 तिफरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts