Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधट्रिपल मिस्ट्री डेथ : स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की...

ट्रिपल मिस्ट्री डेथ : स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की रहस्यमयी मौत, ‘झरन विधि’ पर गहराया संदेह, IG ने किया घटना का निरीक्षण, जांच तेज…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुदरी इलाके में स्थित स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन के फार्म हाउस में बुधवार शाम तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। मृतकों में अशरफ मेमन के साथ सुरेश साहू और नीतीश कुमार शामिल हैं। शुरुआत में इस घटना को तंत्र-मंत्र क्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है, मगर अशरफ के करीबी इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी संजीव शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर से आया बैगा और ‘झरन विधि’ का दावा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले से राजेंद्र नामक बैगा अपने चार साथियों और एक वृद्ध के साथ फार्म हाउस पहुंचा था। बताया जाता है कि वे वहां किसी ‘झरन विधि’ नामक क्रिया को अंजाम देने आए थे। बैगा ने कमरे के भीतर एक-एक करके तीनों को बुलाया—हर बार लगभग 10 मिनट के अंतराल पर। लेकिन शाम 7 बजे तक कोई भी बाहर नहीं लौटा, जिससे बाहर मौजूद उसके साथी भी चिंतित हो उठे। जब साथियों ने बार-बार पूछताछ की, तो बैगा टालमटोल करता रहा और अस्पताल ले जाने से भी मना करता रहा। उसका कहना था कि मंत्र क्रिया जारी है। रात 10 बजे तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक सबकी मौत हो चुकी थी।

नींबू और नायलॉन रस्सी का इस्तेमाल, दम घुटने से मौत की आशंका

सूत्रों के अनुसार, क्रिया के दौरान नींबू और नायलॉन की रस्सी का उपयोग किया गया। मृतकों को भरोसा दिलाया गया था कि गले में नींबू दबाकर रस्सी खींचने से आर्थिक लाभ होगा। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इसी प्रक्रिया के दौरान सांस रुकने से तीनों की जान चली गई।

साजिश या अंधविश्वास? पुलिस कई पहलुओं पर जांच में जुटी

पुलिस इस घटना को सिर्फ तंत्र-मंत्र के नजरिए से नहीं देख रही। यह भी जांच हो रही है कि—

  • क्या बैगा और उसके साथियों ने किसी रंजिश में यह घटना अंजाम दी?
  • क्या तीनों को कोई विषाक्त पदार्थ दिया गया?
  • बैगा सुरक्षित कैसे रहा—क्या इसमें कोई छिपी हुई साजिश थी?

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आईजी का निरीक्षण, जांच तेज

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कोरबा पहुंचकर घटना स्थल और कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी सिद्धार्थ तिवारी को सभी बिंदुओं पर सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

शहर में दहशत, जवाबों का इंतजार

अशरफ मेमन स्क्रैप कारोबार का जाना-माना नाम था। सुरेश और नीतीश भी स्थानीय रूप से पहचाने जाते थे। तीनों की अचानक मौत से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। लोग यह जानने को बेचैन हैं कि यह अंधविश्वास की भेंट चढ़ी घटना है या इसके पीछे किसी की सुनियोजित साजिश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts