Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधअनोखी चोरी: सूना घर बना चोरों का निशाना, नकदी-जेवरात उड़ाए, जाते-जाते फ्रिज...

अनोखी चोरी: सूना घर बना चोरों का निशाना, नकदी-जेवरात उड़ाए, जाते-जाते फ्रिज का खाना भी चट कर गए…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरपारा कोहड़िया स्थित बाबाडेरा बस्ती में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान की खिड़की तोड़कर घर में घुसपैठ की और नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोर वारदात के बाद घर में रखा बासी खाना भी खाकर फरार हो गए।

पीड़ित मकान मालिक संजय केवट अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जांजगीर-चांपा में पारिवारिक बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली हुई है। जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। चोरी के बाद वे कुछ पेटी और अन्य सामान घर के बाहर बाड़ी में फेंककर फरार हो गए।मकान मालिक के अनुसार, वे चौपाटी में फास्ट फूड की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अलमारी में रखे करीब 1 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात मिलाकर लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है।

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts