Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधधान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में...

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अंबिकापुर क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र के एक प्रबंधक ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रबंधक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है।

सीतापुर थाना क्षेत्र का मामला

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरजू धान खरीदी केंद्र की है। यहां पदस्थ प्रबंधक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान दिनेश गुप्ता के रूप में

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश गुप्ता के रूप में हुई है। वे सीतापुर विकासखंड के केरजू धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उनके इस कदम से सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts