Monday, March 30, 2026
Homeअपराधमंत्री और विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आकांक्षा...

मंत्री और विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार…

सरगुजा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और क्षेत्रीय विधायकों के खिलाफ अभद्र व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने के आरोप में सीतापुर थाना पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्थानीय विधायक को लेकर मर्यादाहीन टिप्पणी वाला वीडियो पोस्ट किया गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में प्रयुक्त भाषा को आपत्तिजनक और सार्वजनिक शांति को प्रभावित करने वाला बताया गया है।

सीतापुर थाना पुलिस ने बताया कि आकांक्षा टोप्पो स्वयं को पत्रकार के रूप में प्रस्तुत कर रही थीं, जबकि वे अधिकृत पत्रकार नहीं हैं। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन के बीच गलत संदेश फैलने की आशंका उत्पन्न हुई।

जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पूर्व में भी इसी तरह के मामलों को लेकर विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इस बार का मामला सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शासकीय भूमि से जुड़े विषय से संबंधित है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर झूठे आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी।

फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts