
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में नवीन दायित्व प्राप्त होने के पश्चात जिला ग्रामीण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष मुसर्रफ खान तथा ग्रामीण युवा मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी का प्रथम बार सीपत आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल सीपत द्वारा नवडीह चौक में भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और पुष्पगुच्छों के साथ दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन और भी गरिमामय बन गया।

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मुसर्रफ खान और ऋषभ चतुर्वेदी जैसे सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती दिलाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस मौके पर जिला ग्रामीण भाजपा मंत्री प्रणव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रियाज अशरफी, विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, मन्नू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास जताया।
