Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधVIDEO: डिस्प्ले पर दिखी बॉयफ्रेंड की फोटो, भड़के पिता… फिर बॉयफ्रेंड को...

VIDEO: डिस्प्ले पर दिखी बॉयफ्रेंड की फोटो, भड़के पिता… फिर बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर पीटा… नाबालिग ने की आत्महत्या की कोशिश, दोस्तों के गुस्से ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में बुधवार रात एक नाबालिग प्रेम प्रसंग ने गंभीर रूप ले लिया। मामूली विवाद से शुरू हुई घटना देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। हालात ऐसे बिगड़े कि नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की कोशिश तक कर ली।

मोबाइल से खुला राज, पिता का फूटा गुस्सा

मानिकपुर इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड का मोबाइल फोन घर ले आई थी। जब पिता की नजर फोन पर पड़ी और उन्होंने स्क्रीन पर लड़के की फोटो देखी, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज पिता ने पहले बेटी के साथ मारपीट की और फिर लड़के को फोन कर घर बुलाया।

बॉयफ्रेंड को बुलाकर पीटा

लड़के के घर पहुंचते ही पिता और परिजनों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़के के दोस्त आक्रोशित हो गए और वे युवती के घर पहुंच गए।

पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

लड़के के दोस्तों ने युवती के घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और परिजनों के साथ मारपीट की। देखते ही देखते मामला दो गुटों की हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान छह लोग घायल हो गए।

नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश

हंगामे और मारपीट के बीच नाबालिग लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना 112 के जरिए पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचाया और हालात पर काबू पाया। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए थे।

FIR दर्ज, आरोपी हिरासत में

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस का बयान

एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों ओर से शिकायत मिली है, जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts