Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधहैवानियत की हदें पार: बॉयफ्रेंड ने शराब पिलाकर प्रेमिका से किया रेप,...

हैवानियत की हदें पार: बॉयफ्रेंड ने शराब पिलाकर प्रेमिका से किया रेप, दोस्तों संग कराया गैंगरेप और धमकाया – अगर बताया तो जान से मार देंगे…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 18 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड ने ही उसे मिलने के बहाने बुलाया और पहले खुद दुष्कर्म किया, फिर अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कराया। इस मामले में डायल 112 का ड्राइवर भी आरोपी बताया गया है। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी तरुण श्रीवास (21), निवासी बाकीमोगरा, युवती का बॉयफ्रेंड था। पीड़िता एक बर्तन की दुकान में काम करती थी, जहां दोनों की पहचान हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

मिलने बुलाकर की दरिंदगी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 8–9 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात तरुण ने फोन कर उसे मिलने बुलाया। वह उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर गजरा कॉलोनी ले गया। वहां उसने शराब पी और युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना।

चार दोस्तों ने किया गैंगरेप

पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद तरुण के चार दोस्त भी मौके पर पहुंचे। इनमें डायल 112 का ड्राइवर भुवन साहू, गणपत दास और दो अन्य युवक शामिल थे, जिनके चेहरे ढके हुए थे। सभी ने बारी-बारी से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी

वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे। किसी तरह साहस जुटाकर पीड़िता वहां से निकली और पुलिस के पास पहुंची।

SP के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

पीड़िता ने सबसे पहले कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसे बाद में जांच के लिए बांकीमोंगरा थाना भेजा गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तरुण श्रीवास और डायल 112 के ड्राइवर भुवन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। शेष तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts