Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेचलती पिकअप में आग, फिर सिलेंडर ब्लास्ट… दहल उठा हाईवे, देखें वीडियो...

चलती पिकअप में आग, फिर सिलेंडर ब्लास्ट… दहल उठा हाईवे, देखें वीडियो…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-53 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वाहन में अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ आग की लपटें आसमान तक उठती दिखाई दीं। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

यह घटना सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली के पास हुई। बताया जा रहा है कि चलते वाहन में अचानक आग लग गई। हालात बिगड़ते देख चालक तुरंत नीचे उतर गया। इसके बाद पिकअप में रखे सिलेंडर एक-एक कर बाहर आकर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। दूर-दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। आसपास के लोगों ने इस भयावह मंजर का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts