Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में इंसानियत शर्मसार, स्कूल के पीछे खाली मकान में मिला नवजात...

बिलासपुर में इंसानियत शर्मसार, स्कूल के पीछे खाली मकान में मिला नवजात का शव, शरीर के आधा हिस्सा गायब..!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सीपत थाना क्षेत्र के जांजी स्थित शासकीय स्कूल के पीछे एक खाली मकान में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल के पीछे स्थित खाली मकान की बाउंड्री वॉल के भीतर नवजात का शव पड़ा मिला। शव अलग-अलग हिस्सों में था, जिसमें शिशु का सिर और पैर बरामद हुए हैं, जबकि गर्दन से लेकर कमर तक का हिस्सा फिलहाल गायब है।

घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि अब तक शिशु के आधे ही अंग बरामद हो पाए हैं, शेष अंगों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में इस तरह खाली मकान में फेंका। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts