Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधवर्दी पर दाग! सब इंस्पेक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, SP...

वर्दी पर दाग! सब इंस्पेक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, SP ने किया निलंबित, अब FIR भी..!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही महिला की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ अपराध भी दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया के खिलाफ एक महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपते हुए अश्लील व्यवहार और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। शिकायत सामने आने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर मामले की प्राथमिक जांच कराई गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

गौरतलब है कि कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अनुशासनहीनता और नियम विरुद्ध कार्यों पर लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts