Friday, March 13, 2026
Homeअपराधफिर चाकूबाजी: युवक पर हमला, पेट में ही धंस गया चाकू, 3...

फिर चाकूबाजी: युवक पर हमला, पेट में ही धंस गया चाकू, 3 युवकों ने होटल में किया विवाद, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान..! CCTV में कैद हुई घटना..! आरोपियों की तलाश जारी…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने दहशत फैला दी। शनिवार दोपहर तीन युवकों ने आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में गहरा वार होने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मायापुर के चांदनी चौक स्थित एक चाय दुकान पर बौरीपारा निवासी ऋतिक जायसवाल अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान स्कूटी से तीन युवक वहां पहुंचे। किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

स्थिति बिगड़ते देख जब ऋतिक के दोस्त बीच-बचाव करने आए, तभी एक युवक ने चाकू निकाल लिया और ऋतिक के पेट में वार कर दिया। हमला इतना तेज था कि चाकू पेट में ही धंसा रह गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में चला ऑपरेशन

गंभीर रूप से घायल ऋतिक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। दोस्तों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि चाकू के वार से उसके लीवर में गंभीर चोट लगी है और लगभग एक लीटर खून बह चुका था। तुरंत सर्जरी कर इलाज किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पहचाने गए आरोपी, तलाश जारी

घायल के दोस्त आनंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में सत्यम सोनकर, आयुष और उनका एक अन्य साथी शामिल है, जिन्हें वह पहचानता है। बताया जा रहा है कि पहले भी किसी बात को लेकर इनका विवाद हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जब्त किए गए हैं।

शहर में बढ़ती चाकूबाजी से दहशत

हाल के दिनों में शहर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ समय पहले पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक युवती की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts