Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेनशे के खिलाफ मैदान में उतरे युवा, बिलासपुर में 4 फरवरी से...

नशे के खिलाफ मैदान में उतरे युवा, बिलासपुर में 4 फरवरी से यादव प्रीमियर लीग का आगाज़, 31 जनवरी को होगी भव्य ऑक्शन और जर्सी लॉन्च..!

बिलासपुर। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेल की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यादव समाज द्वारा बिलासपुर में यादव प्रीमियर लीग (YPL) का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग का पहला संस्करण समाज के युवाओं को सकारात्मक मंच देने की सोच के साथ शुरू किया जा रहा है।

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता से पहले 31 जनवरी को भव्य प्लेयर ऑक्शन (Auction) और टीम जर्सी लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें टीमों और खिलाड़ियों की आधिकारिक घोषणा होगी।

यह क्रिकेट टूर्नामेंट 4 फरवरी से 14 फरवरी तक जेपी कॉलेज मैदान, बिलासपुर में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी और मुकाबले 8-8 ओवर के रोमांचक प्रारूप में खेले जाएंगे। अब तक 125 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। प्रतियोगिता में केवल यादव समाज के खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं, ताकि समाज की खेल प्रतिभाओं को अवसर और पहचान मिल सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने बताया कि लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाना है। स्थानीय बोली में संदेश दिया गया।
“खेलबो-खेलाबो, समाज के लड़का मन ला नशा ले दूर कराबो।”

पुरस्कारों की आकर्षक घोषणा

टूर्नामेंट को और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं—

  • विजेता टीम – 51,000 नगद + ट्रॉफी
  • उपविजेता टीम – 31,000 नगद + ट्रॉफी
  • मैन ऑफ द सीरीज – स्पोर्ट्स साइकिल
  • बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर – नगद पुरस्कार
  • दर्शक पुरस्कार – यदि कोई दर्शक मैदान के बाहर से कैच पकड़ता है तो उसे 100 नगद इनाम दिया जाएगा

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना और अनुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजकों का मानना है कि यादव प्रीमियर लीग सिर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। भविष्य में इसे हर वर्ष और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts