Tuesday, February 10, 2026
Homeअन्य खबरेCENTRAL जेल का वीडियो वायरल, जन्मदिन पर आरोपी बॉयफ़्रेंड से मिलने पहुंची...

CENTRAL जेल का वीडियो वायरल, जन्मदिन पर आरोपी बॉयफ़्रेंड से मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड, मुलाकात कक्ष में बातचीत का बनाया वीडियो..! प्रेमिका बोली– आज मेरी जान का बर्थडे है…!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली रायपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों में है। जेल के मुलाकात कक्ष से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती जेल में बंद आरोपी से बातचीत करती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया, जबकि मुलाकात कक्ष में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

जानकारी के अनुसार, बंदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। उसका जन्मदिन होने पर उसकी कथित गर्लफ्रेंड उससे मिलने जेल पहुंची थी। मुलाकात के दौरान युवती ने मोबाइल से वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वायरल वीडियो में लड़की ने कहा कि आज मेरे जान का जन्मदिन है। मैं उससे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं। तकलीफ तो बहुत होती है कि वो मेरे साथ नहीं है। उसके जन्मदिन पर मैं उसके पास नहीं हूं। पर मिलने आई हूं देखती हूं उसका रिएक्शन कैसा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब जेल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है।

वीडियो वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि—

  • जब मोबाइल अंदर ले जाना मना है तो फोन अंदर पहुंचा कैसे?
  • क्या मुलाकात से पहले सुरक्षा जांच में लापरवाही हुई?
  • या फिर किसी की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार किया गया?

जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठ रही है, क्योंकि बताया जा रहा है कि जेल प्रबंधन को घटना की जानकारी ही नहीं थी, जबकि वीडियो खुलेआम वायरल हो चुका है।

दोनों की यह फोटो सोशल मीडिया पर डली है।
दोनों की यह फोटो सोशल मीडिया पर डली है।

रायपुर सेंट्रल जेल राज्य की प्रमुख जेलों में गिनी जाती है, जहां सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा बताया जाता है। ऐसे में मुलाकात कक्ष से वीडियो बनना सुरक्षा तंत्र की बड़ी चूक माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन आंतरिक जांच शुरू करता है या नहीं, और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts