Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़फाइलें अटकी रहीं, अफसर भटकते रहे… प्रमोशन के बाद भी करते रहे...

फाइलें अटकी रहीं, अफसर भटकते रहे… प्रमोशन के बाद भी करते रहे डीएसपी का काम, अब जाकर एएसपी अफसरों को मिली पोस्टिंग; देखें नामों की सूची…

रायपुर। राज्य सरकार ने आखिरकार राज्य पुलिस सेवा के उन अधिकारियों को नई पदस्थापना दे दी है, जिन्हें डीएसपी से पदोन्नत कर एडिशनल एसपी बनाया गया था। लंबे इंतजार और प्रशासनिक देरी के बाद जारी इस आदेश से कई अधिकारियों को राहत मिली है।

दरअसल, पिछले साल डीएसपी पद पर प्रमोट होने के बावजूद 40 से ज्यादा टीआई रैंक के अधिकारियों को करीब तीन महीने तक थानेदारी करनी पड़ी थी। प्रमोशन तो मिल गया था, लेकिन पद के अनुरूप पोस्टिंग नहीं मिलने से वे पुराने दायित्व ही निभाते रहे।

कुछ ऐसा ही हाल एडिशनल एसपी प्रमोशन में भी देखने को मिला। प्रमोशन फाइलें महीनों तक अटकी रहीं, जिससे अफसरों को इधर-उधर चक्कर काटने पड़े। हालात यह रहे कि एएसपी बनने के बाद भी कई अधिकारी डीएसपी स्तर का काम करते रहे।

अब राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए डीएसपी से एएसपी बने अधिकारियों की पदस्थापना सूची जारी कर दी है। नए आदेश के बाद उम्मीद की जा रही है कि अधिकारियों को उनके पद के अनुरूप जिम्मेदारियां मिलेंगी और लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति खत्म होगी।

नीचे देखें सूची –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts