Sunday, February 15, 2026
Homeअपराध3 साल की मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, तंत्र-मंत्र की आशंका,...

3 साल की मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, तंत्र-मंत्र की आशंका, सिर का गायब, कब्र के पास नींबू, चावल और कच्चे मांस का टुकड़ा मिला, FIR दर्ज…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महाशिवरात्रि की रात श्मशान घाट में अज्ञात तांत्रिक ने कथित तंत्र-मंत्र साधना के लिए तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र खोदकर उसका सिर निकाल लिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर कब्र पर पड़ी, तो पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।

खेत जाते किसान की नजर पड़ी, गांव में मचा हड़कंप

यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र की हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुद-बी का है। रविवार सुबह करीब 11 बजे खेत की ओर जा रहे एक किसान ने श्मशान घाट में बच्ची की कब्र को उखड़ा हुआ देखा। कब्र के आसपास दिया, चावल और झिल्ली में रखा मांस का टुकड़ा सहित तंत्र साधना से जुड़ी सामग्री बिखरी हुई थी। इसके बाद तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी गई।

बेटी की कब्र से सिर गायब, परिवार पर टूटा दूसरा कहर

सूचना मिलते ही मासूम के पिता जितेंद्र साहू मौके पर पहुंचे और हल्दी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह कब्र उनकी तीन साल की बेटी प्रिया साहू (लाडो) की है, जिसकी 9 अक्टूबर 2025 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब बेटी की कब्र से छेड़छाड़ की खबर ने उन्हें फिर तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात तांत्रिक ने रात में कब्र खोदकर सिर निकाल लिया और बाद में मिट्टी डालकर कब्र को फिर से ढंक दिया।

तीन साल की प्रिया साहू की 9 अक्टूबर 2025 को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी।
तीन साल की प्रिया साहू की 9 अक्टूबर 2025 को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी।

SDM की अनुमति से खुदाई, शव जांच के लिए राजनांदगांव भेजा गया

ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम से अनुमति लेकर दोपहर करीब 3 बजे वीडियोग्राफी के बीच कब्र की खुदाई कराई गई। करीब चार फीट नीचे बच्ची का शव मिला, लेकिन सिर मौके से गायब बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

FIR दर्ज, तांत्रिक एंगल पर जांच

हल्दी चौकी प्रभारी नंद कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना महाशिवरात्रि की रात तंत्र-मंत्र क्रिया से जुड़ी प्रतीत हो रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है। एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

9 महीने पहले भी पास के गांव में तंत्र विद्या से जुड़ी हत्या

गौर करने वाली बात यह है कि करीब 9 महीने पहले पड़ोसी गांव सिर्राभाठा में तंत्र विद्या के शक में बैगा पुनीत राम गोंड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी मौके से तंत्र सामग्री मिली थी और पांच आरोपी अभी जेल में बंद हैं।
एक बार फिर उसी इलाके में तंत्र-मंत्र से जुड़ी इस घटना ने लोगों के मन में डर और सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts