Tuesday, February 17, 2026
Homeअपराधसरकारी स्कूल की दीवार फांदकर घुसा सनकी..! तीसरी कक्षा के मासूम को...

सरकारी स्कूल की दीवार फांदकर घुसा सनकी..! तीसरी कक्षा के मासूम को लाठी से पीटा..! अस्पताल में भर्ती छात्र…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के भीतर घुसकर तीसरी कक्षा के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भानपुरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, गांव का ही एक व्यक्ति स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ और लाठी-डंडे से मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे के चेहरे, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुई इस घटना से बच्चा बुरी तरह सहम गया और कुछ देर तक बोल भी नहीं पा रहा था।

दोपहर के भोजन के समय हुई वारदात

बताया जा रहा है कि यह घटना 16 फरवरी उस समय हुई जब स्कूल में मिड-डे मील चल रहा था। खाना खाने के बाद बच्चा बाथरूम गया था, तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपी की मानसिक स्थिति पर सवाल

पीड़ित छात्र के पिता चेतन निर्मलकर ने आरोप लगाया कि हमला करने वाला व्यक्ति, डोमार ध्रुव, मानसिक रूप से असंतुलित बताया जा रहा है। पिता ने कहा कि काम से लौटने के बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गए।

इलाज के बाद हालत में सुधार

अस्पताल में उपचार के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है, हालांकि वह अब भी डरा हुआ है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts