
रायपुर। भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और AI Impact Summit जैसी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के बीच कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। युवा मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस हाल के घटनाक्रमों को लेकर मर्यादाहीन और आपत्तिजनक राजनीति कर रही है, जो सीधे तौर पर भारत के सम्मान के खिलाफ है।

इसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशव्यापी घेराव आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत कल दोपहर 3 बजे कार्यकर्ता रायपुर के भारत माता चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।

युवा मोर्चा जिला महामंत्री राज कमल कश्यप का कहना है कि यह प्रदर्शन न केवल कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ है, बल्कि देश के स्वाभिमान और वैश्विक सम्मान की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश भी देगा।

यह आंदोलन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिया के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राज कमल कश्यप भी आंदोलन में शामिल होंगे।
