Friday, February 27, 2026
HomeअपराधGIRLFRIEND के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड, पहले युवकों ने जबरन डांस...

GIRLFRIEND के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड, पहले युवकों ने जबरन डांस कराया, फिर बेल्ट-डंडे से पिटाई, VIDEO वायरल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने उसे उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया, मोबाइल पर गाना बजाकर जबरन डांस कराया और फिर युवती के सामने ही डंडे-बेल्ट से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 23 फरवरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा, जो देवनगर बीट में पदस्थ है, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और दोनों को साथ देख लिया। पहले युवकों ने मोबाइल पर गाना चलाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करने को कहा। ठीक से डांस नहीं करने पर उसे फटकारा गया। इसके बाद युवकों ने उसकी गर्लफ्रेंड के सामने ही डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी। घटना के समय फॉरेस्ट गार्ड वर्दी में था।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड युवकों से बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। वह मारपीट कर रहे एक युवक को ‘राजू भैया’ कहकर संबोधित करते हुए छोड़ने की अपील करता दिखता है। मारपीट के बाद युवकों ने उसे वहां से भगा दिया, जबकि युवती को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल कुछ युवक युवती के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि उन्होंने फॉरेस्ट गार्ड को नौकरी छोड़ने की धमकी भी दी।

अब तक क्या कार्रवाई?

मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर का कहना है कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वीडियो की जांच भी की जा रही है।

फिलहाल सवाल यह है कि जब वीडियो सामने आ चुका है, तो क्या पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी या शिकायत का इंतजार करेगी?

यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल करने की बढ़ती प्रवृत्ति को भी उजागर करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts