Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में ‘बर्थडे ट्रैप’: युवक को बुलाया घर, संबंध बनते ही बना...

बिलासपुर में ‘बर्थडे ट्रैप’: युवक को बुलाया घर, संबंध बनते ही बना लिया वीडियो, फिर स्क्रीन शॉट भेजकर की ये डिमांड..!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर उसका अंतरंग वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) निजी कंपनी में काम करता है। उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली एक महिला से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर युवक को घर बुलाया। जब युवक वहां पहुंचा तो घर में उसकी परिचित एक अन्य महिला पहले से मौजूद थी। बताया जा रहा है कि महिला ने दोनों को एक कमरे में भेज दिया। इस दौरान युवक और उसकी महिला मित्र के बीच शारीरिक संबंध बने। आरोप है कि उसी समय घर की महिला ने छिपकर दोनों का अंतरंग वीडियो बना लिया।

पीड़ित युवक के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। (AI जनरेटेड फोटो)
पीड़ित युवक के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। (AI जनरेटेड फोटो)

कुछ दिन बाद आरोपी महिला ने युवक को वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और बताया कि उसके पास पूरा वीडियो है। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए युवक से एक लाख रुपये की मांग की।

युवक को अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर ब्लैकमेल। (AI जनरेटेड फोटो)
युवक को अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर ब्लैकमेल। (AI जनरेटेड फोटो)

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के तरीके को देखते हुए युवक के साथ मौजूद महिला की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts