Thursday, March 12, 2026
Homeअन्य खबरेHOTEL रॉयल कैसल में भीषण आग, ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से...

HOTEL रॉयल कैसल में भीषण आग, ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से उठी लपटें; मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार शाम एक होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शहर के होटल रॉयल कैसल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में आग भड़क उठी, जिसके बाद होटल में मौजूद कर्मचारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, शाम के समय होटल में रोज की तरह कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक स्टोर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिससे होटल स्टाफ घबरा गया और लोग चीखते-चिल्लाते बाहर की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से होटल के अंदर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts