Saturday, March 14, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में कानून को ठेंगा: ढाबे से धड़ल्ले से बिक रही अवैध...

बिलासपुर में कानून को ठेंगा: ढाबे से धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, महिला काउंटर से दे रही बोतलें, वीडियो वायरल..!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सिलपहरी इलाके में संचालित एक ढाबे से खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ढाबे के काउंटर पर बैठी एक महिला ग्राहकों को बिना किसी डर के शराब की बोतलें थमा रही है।

बताया जा रहा है कि यह ढाबा सिलपहरी गांव के चौक पर स्थित है, जहां लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चलने की शिकायतें स्थानीय लोग करते रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह बेखौफ शराब बेचना इस बात का संकेत है कि अवैध कारोबारियों को किसी कार्रवाई का डर नहीं है। ढाबे के जरिए खुलेआम चल रहे इस अवैध धंधे से इलाके का माहौल भी खराब हो रहा है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब सबूत सामने आने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो इससे साफ होता है कि अवैध कारोबार करने वालों के हौसले कितने बुलंद हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो के बाद भी क्या पुलिस और आबकारी विभाग इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts