Friday, March 20, 2026
Homeअपराधदोस्त के साथ निकला, आइसक्रीम पर रुका और फिर... पुल के नीचे...

दोस्त के साथ निकला, आइसक्रीम पर रुका और फिर… पुल के नीचे मिली युवक की लाश..!

आरंग (रायपुर जिला)। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव नेशनल हाईवे-53 पर महानदी पुल के नीचे एक 18 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान प्रेमलाल पाल, पुत्र राजाराम पाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आज सुबह पुल के नीचे युवक का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर कोई चोट या बाहरी हमले के निशान नहीं मिले हैं। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मृतक कुछ समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था। मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अपनी व्यथा बताई थी।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमलाल कल शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। निसदा मोड़ पर आइसक्रीम खाने के लिए रुक गया, जबकि उसका दोस्त आगे चला गया। इसके बाद युवक का पता नहीं चला और आज सुबह उसका शव पुल के नीचे मिला।
पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान रही है, लेकिन हत्या के किसी भी संभावित एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। जांच पूरी तरह से खुली हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। इलाके में इस घटना से गहरा मातम छाया हुआ है। आगे की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts