Sunday, March 22, 2026
Homeअपराधदिनदहाड़े कत्ल से दहला बिलासपुर: लाठी-डंडों से हमला, मौके पर ही व्यक्ति...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला बिलासपुर: लाठी-डंडों से हमला, मौके पर ही व्यक्ति की मौत, आरोपी हिरासत में…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहन पांडे, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम, पर आरोपी राजा राम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने घेरकर मारपीट की, जिससे मोहन पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में शरद कौशिक, निवासी गनियारी, भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजा राम साहू को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts