Wednesday, April 22, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई, 1...

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई, 1 की मौके पर मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में मंगलवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव घाट के पास बने बैराज पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में दर्जनभर से ज्यादा लोग सवार थे, जो कोनी से कुदुदण्ड की ओर जा रहे थे। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे और जल्द घर पहुंचने की जल्दी में चालक ने शॉर्टकट रास्ता अपनाया। इसी दौरान बैराज के पास बने डिवाइडर पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सीधे जाकर उससे टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सभी घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान सहित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts