Homeअपराधपोर्न वीडियो देखने वाला प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज, वायरल...

पोर्न वीडियो देखने वाला प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज, वायरल वीडियो और जांच रिपोर्ट के बाद डीईओ की कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा, 1 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा, डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा की गई है।

बताया गया कि प्रधान पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने भी मामले की शिकायत प्रशासन से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पामगढ़ को जांच के निर्देश दिए थे।

बीईओ द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया प्रधान पाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। जांच रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के उल्लंघन का मामला मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

नीचे लिंक पर देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DbdkgpYvthj/?igsh=Ynk2YzljM2dqa3Vl

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान प्रधान पाठक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की नियमानुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts