Homeअन्य खबरेएक-दो नहीं, पूरे 28 हाथी... सड़क पार करते झुंड का VIDEO सोशल...

एक-दो नहीं, पूरे 28 हाथी… सड़क पार करते झुंड का VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

रायगढ़। 01 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों की गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को बंगुरसिया गांव के पास रायगढ़-पलीघाट मार्ग पर करीब 28 हाथियों का दल सड़क पार करता नजर आया। हाथियों का झुंड कुछ देर तक सड़क पर रुका रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल जंगल की ओर बढ़ रहा था। सड़क पार करने के दौरान वाहन चालक और राहगीर सुरक्षित दूरी पर रुक गए, जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि, हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

वन विभाग के मुताबिक, बंगुरसिया सर्कल में इन दिनों 28 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया गया है और उनकी लोकेशन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि हाथियों और ग्रामीणों के बीच किसी भी प्रकार का टकराव न हो।

वन अधिकारियों ने रायगढ़-पलीघाट मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि हाथियों के दिखाई देने पर उनके करीब जाने, फोटो या वीडियो बनाने के लिए पीछा करने अथवा उन्हें किसी भी तरह से उकसाने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता ही किसी भी दुर्घटना से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts