Homeअपराधदर्दनाक हादसा: विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की मौत, पिकअप...

दर्दनाक हादसा: विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की मौत, पिकअप चालक फरार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। दर्दनाक सड़क हादसे में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है, वहीं हादसे के बाद से पिकअप चालक फरार बताया जा रहा है।

पिकअप की टक्कर से तीन लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, दशरंगपुर गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अधीन मोहले निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल पिता तिजऊ राम और गंगा राम निवासी रेहुंटा के रूप में हुई है।

भाई की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे विधायक

हादसे में अपने भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और विधायक के समर्थक भी अस्पताल पहुंचने लगे।

आज गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।

फरार चालक की तलाश में पुलिस

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस की आगे की कार्रवाई के बीच हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts