Homeअन्य खबरेबिलासपुर में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर: 150 से अधिक लोगों ने कराया...

बिलासपुर में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर: 150 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन, रक्तदाताओं को उपहार में दिए गए हेलमेट

बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आशीष मोनू अवस्थी की टीम की ओर से आयोजित इस शिविर में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया।

मंगला चौक स्थित बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। हालांकि, ब्लड बैंक की मौजूदा जरूरत और भंडारण क्षमता को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम ने जांच के बाद निर्धारित आवश्यकता के अनुसार ही रक्त संग्रह किया। आयोजकों का कहना था कि उनका उद्देश्य रक्त की अधिक यूनिट जुटाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक सुरक्षित रक्त पहुंचाना और एक-एक बूंद का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना है।

रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

इस आयोजन की खास बात यह रही कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आयोजक आशीष मोनू अवस्थी की ओर से ISI मार्का हेलमेट भेंट किया गया। इसके जरिए टीम ने रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान कर किसी दूसरे की जिंदगी बचाना जरूरी है, वहीं हेलमेट पहनकर अपनी जिंदगी सुरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

आशीष मोनू अवस्थी की गैरमौजूदगी में टीम ने संभाली जिम्मेदारी

अपरिहार्य कारणों से आशीष मोनू अवस्थी स्वयं शिविर में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, उनके निर्देशन और प्रेरणा से हिमांशु राई के पूरी टीम ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन जांचने के बाद पात्र लोगों का चयन किया। शिविर के समापन पर आयोजक टीम ने सभी रक्तदाताओं, बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts