Homeअपराधदारू पीकर रोज मारपीट करता था पिता, नाबालिग बेटे ने जंजीर से...

दारू पीकर रोज मारपीट करता था पिता, नाबालिग बेटे ने जंजीर से घोंटा गला, हिरासत में…

Ai जनरेटेड फोटो
Ai जनरेटेड फोटो

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में घरेलू हिंसा की एक घटना ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने वाले पिता की हत्या का आरोप उसके 17 वर्षीय बेटे पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, पिता की लगातार प्रताड़ना से परेशान किशोर ने विवाद के दौरान उसकी जान ले ली। घटना बागनदी थाना क्षेत्र के पुजारीटोला गांव की है।

दीपावली पर घर लौटा था पिता

पुलिस के अनुसार, मृतक गीतेश उसेंडी दीपावली के अवसर पर महाराष्ट्र के नासिक से अपने गांव लौटा था। आरोप है कि घर आने के बाद वह लगातार शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। 27 नवंबर की शाम भी वह नशे में घर पहुंचा, जहां परिवार के सदस्य आग ताप रहे थे।

विवाद के बाद हुई पिता की मौत

खाना खाने के बाद गीतेश ने पत्नी और बच्चों के साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और घर से निकालने की बात कही। इसके बाद पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पिता की मौत हो गई।

पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। नाबालिग होने के चलते उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts