रायपुर। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज 39 उम्मीदवारों की सूची जारी किया है। सूची में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े चेहरों का नाम शामिल है । वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम है।
लिस्ट में पूर्व सीएम सहित 2 पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक और कोरबा सांसद का नाम शामिल है। रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है। दैनिक भास्कर ऐप पर एक दिन पहले जिन प्रत्याशियों के नाम बताए, उन पर ही मुहर लगी है।
छत्तीसगढ़ की पहली सूची…
राजनांदगांव – भूपेश बघेल
रायपुर – विकास उपाध्याय
कोरबा – ज्योत्सना महंत
जांजगीर चांपा – शिव कुमार डहरिया
दुर्ग – राजेंद्र साहू
महासमुंद – ताम्रध्राज साहू
जाने क्या बोले प्रत्याशी –
भूपेश बघेल (राजनांदगांव)
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राजनांदगांव लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित किया है। इस विश्वास के लिए पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार। संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है। मां बम्लेश्वरी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से इस बार का चुनाव राजनांदगांव की जनता लड़ेगी और जीतेगी।
ताम्रध्वज साहू ( महासमुंद )
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 1998 में पहली बार विधायक बने। सांसद भी रहे। महामंत्री रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष।
क्यों मिला टिकट साहू समाज का संसदीय क्षेत्र में दबदबा। समाज के वरिष्ठ लीडर। कांग्रेस के कद्दावर नेता । सामाजिक वोट बैंक। भाजपा ने रूपकुमारी चौधरी को उतारा।
शिव डहरिया (जांजगीर-चांपा)
जांजगीर पहले ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस बार भी लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर है। हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, जिसे अच्छी तरह निभाएंगे। बाकी 6 सीटों में भी बात बन चुकी है, कल तक बाकी नामों का भी ऐलान हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में बेहतर उम्मीद है। 2003 के विधानसभा चुनाव में हम सभी राज्यों में चुनाव हारे थे, लेकिन 2004 में जब लोकसभा के चुनाव हुए तब केंद्र में हमारी सरकार बनी। इस बार भी वही इतिहास दोहराया जाएगा।
हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है। राम हम सबके आराध्य है, हमारे दिल में राम रहते हैं। उनके प्रचार-प्रसार की जरूरत नहीं है। हम रोज राम के सामने सिर झुकाते हैं। बीजेपी इसे मुद्दा बना रही है, लेकिन इसका असर नहीं होगा। हमने छत्तीसगढ़ में राम वनगमन परिपथ बनाया है। चंदखुरी में कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्गीकरण कराया।
ज्योत्सना महंत (कोरबा)
देश को न्याय की पांच गारंटी में भागीदारी हेतु लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे पुनः कोरबा लोकसभा से चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया है। कोरबा की महान जनता मेरा परिवार है। उनका आशीर्वाद, विस्वास ही मेरा संबल।
राजेन्द्र साहू ( दुर्ग )
कमेटी के सचिव। दुर्ग जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष। 1986 में राजनीति की शुरुआत। 2009 में महापौर चुनाव लड़े।
क्यों मिला टिकट पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी। कृषक परिवार से हैं। साहू समाज में अच्छी पकड़। सामाजिक वोट फैक्टर।
विकास उपाध्याय ( रायपुर )
2018 में पहली बार विधायक बने। NSUI के राष्ट्रीय सचिव रहे। संसदीय सचिव। 2023 में राजेश मूणत से चुनाव हारे।
क्यों मिला टिकट पूर्व विधायक। युवा नेता। हाल ही में रायपुर पश्चिम में विधानसभा चुनाव हारे। ब्राम्हण समाज से टिकट दी गई।