Wednesday, March 11, 2026
Homeअपराधलिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या......

लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या… गमछे से गला घोंटकर मारा डाला… लाश को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव इन पार्टनर ने उसका गला गमछा से घोंटकर मार डाला। उसने फिर शव को नाले में डालकर जलाने की कोशिश की, लेकिन शव जल नहीं पाया तो भाग गया। युवती की लाश कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सौंदरहा नाले में तीन दिन पहले मिली थी। पुलिस ने बताया कि युवती का नाम राम कुमारी कश्यप (37) है। मृतका को दशरथ कश्यप और तेरस राम कश्यप ने अपनी बहन बताया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या बताई गई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि युवती का अफेयर जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ सेमरा निवासी मनबोध भारद्वाज के साथ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ की। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर सब उगल दिया।

चोरी-छिपे रह रहे थे लिव इन रिलेशनशिप में 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी बहुत पहले मर चुकी थी। इसलिए वह राम कुमारी कश्यप से चोरी-छिपे शादी कर रहा था। 11 जून को आरोपी की पूर्व पत्नी के बच्चे को लेकर दोनों में बहस हुई। आरोपी ने बहस इतनी बढ़ा दी कि उसने युवती की हत्या करने की साजिश रच दी।

गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

लिव-इन पार्टनर मनबोध युवती को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने से बाहर ले गया। नाले के पास दोनों बैठे हुए थे। जहां फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। ऐसे में मनबोध ने गमछा से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

लाश पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया

आरोपी ने कहा कि घटना के बाद शव को नाले में फेंक दिया, फिर गाड़ी से पेट्रोल निकालकर शव पर छिड़का और आग लगा दी। आरोपी ने सबूत मिटाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।के पास बैठे हुए थे। जहां दोनों ने फिर बहस की। ऐसे में मनबोध ने गमछा से उसका गला घोंटकर मार डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts