Monday, June 23, 2025
Homeअन्य खबरेगरज- चमक के साथ बिलासपुर में गिर सकती है आकाशीय बिजली... मौसम...

गरज- चमक के साथ बिलासपुर में गिर सकती है आकाशीय बिजली… मौसम विभाग ने अगले 2 दिन अच्छी बारिश की जताई संभावना…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से कई जगह पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। न्यायधानी में गुरुवार की सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। बुधवार की सुबह से रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

मानसून शुरू होने के बाद इस बार अच्छी रही बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून शुरू होने के बाद इस बार अच्छी बारिश हो रही है। नदी-नाले और बांध लबालब हो गए हैं। सावन में बुधवार को पहली बार खंड वर्षा की स्थिति भी देखी गई। कोटा ब्लॉक के बाद बेलगहना में 45.3 मिमी और रतनपुर में 38.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, शहर में बूंदाबांदी से काम चला, जहां केवल चार मिलीमीटर पानी ही गिरा।

तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

बिलासपुर में मंगलवार को बारिश थमी तो गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया था। तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। और ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। बुधवार की सुबह से दोपहर तक बौछारें पड़ी। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिससे गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की।

भारी वर्षा होने की संभावना

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बिलासपुर सहित प्रदेश में एक अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से कई जगह पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। न्यायधानी में गुरुवार की सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। बुधवार की सुबह से रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मानसून शुरू होने के बाद इस बार अच्छी रही बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून शुरू होने के बाद इस बार अच्छी बारिश हो रही है। नदी-नाले और बांध लबालब हो गए हैं। सावन में बुधवार को पहली बार खंड वर्षा की स्थिति भी देखी गई। कोटा ब्लॉक के बाद बेलगहना में 45.3 मिमी और रतनपुर में 38.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, शहर में बूंदाबांदी से काम चला, जहां केवल चार मिलीमीटर पानी ही गिरा। तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा बिलासपुर में मंगलवार को बारिश थमी तो गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया था। तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। और ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। बुधवार की सुबह से दोपहर तक बौछारें पड़ी। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिससे गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की। भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बिलासपुर सहित प्रदेश में एक अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा होने की संभावना है।