Tuesday, June 17, 2025
Homeअन्य खबरेVIDEO: रतनपुर के खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ... मगरमच्छ को देख गांव...

VIDEO: रतनपुर के खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ… मगरमच्छ को देख गांव में दहशत का माहौल… सूचना के बाद भी नही पहुंचा वन अमला…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर शनिवार सुबह रतनपुर राम टेकरी के पास स्थित बिकमा तालाब के बगल में स्थित खेत में लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा। बता दें कि जशपुर और कोरबा के घने जंगल से निकलकर हाथी बस्ती की ओर आ रहे हैं तो खूंटाघाट के डैम से क्रोक्रोडायल रतनपुर बस्ती पहुंच जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ शनिवार को हुआ।

खेत में लेटा हुआ था मगरमच्छ

सुबह के समय रतनपुर राम टेकरी के पास स्थित बिकमा तालाब के बाजू में स्थित खेत में धान की फसल के बीच पानी में मगरमच्छ लेटा हुआ था। ग्रामीणों ने विशालकाय मगरमच्छ को देखते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गई। लोग घरों से खेतों की ओर दौड़ने लगे। पूरी तरह वयस्क यह मगरमच्छ करीब 9 फीट लंबा था, उम्र तकरीबन 10 से 12 साल बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में मगरमच्छ को छोड़ा

खेत के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। इसी बीच युवकों ने मोबाइल के जरिये सूचना वन विभाग के अफसर को दी। वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही रेस्क्यू में जुट गए। मगरमच्छ को पकड़ा और फिर उसे एक ऑटो में भरकर खूंटाघाट बांध में छोड़ आये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर शनिवार सुबह रतनपुर राम टेकरी के पास स्थित बिकमा तालाब के बगल में स्थित खेत में लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा। बता दें कि जशपुर और कोरबा के घने जंगल से निकलकर हाथी बस्ती की ओर आ रहे हैं तो खूंटाघाट के डैम से क्रोक्रोडायल रतनपुर बस्ती पहुंच जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ शनिवार को हुआ। खेत में लेटा हुआ था मगरमच्छ सुबह के समय रतनपुर राम टेकरी के पास स्थित बिकमा तालाब के बाजू में स्थित खेत में धान की फसल के बीच पानी में मगरमच्छ लेटा हुआ था। ग्रामीणों ने विशालकाय मगरमच्छ को देखते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गई। लोग घरों से खेतों की ओर दौड़ने लगे। पूरी तरह वयस्क यह मगरमच्छ करीब 9 फीट लंबा था, उम्र तकरीबन 10 से 12 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में मगरमच्छ को छोड़ा खेत के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। इसी बीच युवकों ने मोबाइल के जरिये सूचना वन विभाग के अफसर को दी। वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही रेस्क्यू में जुट गए। मगरमच्छ को पकड़ा और फिर उसे एक ऑटो में भरकर खूंटाघाट बांध में छोड़ आये।