Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेस्वाइन फ्लू से एक और मरीज की हुई मौत... एक सप्ताह से...

स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की हुई मौत… एक सप्ताह से अपोलो अस्पताल में चल रहा था इलाज… छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लोगों की हो चुकी है मौत… अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई है। अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ित 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विजय सिंह का पिछले एक सप्ताह से अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं होने के कारण उनकी मौत हो गई।

अभी भी 4 मरीजों की इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, मंगला निवासी विजय सिंह बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज करा रहे थे। कोरिया और जांजगीर जिले के दो स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 7 एक्टिव केस थे, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि 4 मरीजों का इलाज जारी है। मलेरिया, डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है।

कॉलरीकर्मी की पत्नी की हुई थी मौत, कफ और कमजोरी के कारण अपोलो अस्पताल में कराई गई थी भर्ती

उल्लेखनीय है कि, कोरिया जिले के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बिना उपचार कराए हो गई गायब, महिला ने तोड़ा गया

बता दें कि, जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई थी। पता चला कि, परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts