Friday, March 27, 2026
Homeअपराधट्रक ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर... कार सड़क से किनारे गड्ढे...

ट्रक ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर… कार सड़क से किनारे गड्ढे में गिरी… डॉक्टर समेत 2 की हुई मौत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईवे में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के चालक सहित रायपुर के एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

दरअसल यह पूरी घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे के तरपोंगी के पास की है। जहां पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार और ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए है।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में रायपुर का एक डॉक्टर भी शामिल है। वहीं धरसींवा पुलिस मौके पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts