Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदुकान के लिफ्ट में फंसने से 15 वर्षीय बालक की मौत... चौथे...

दुकान के लिफ्ट में फंसने से 15 वर्षीय बालक की मौत… चौथे फ्लोर पर सामान लेने जा रहा था लड़का… जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करने वाले 15 वर्षीय बालक की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़का चौथे फ्लोर पर सामान लेने जा रहा था। उसी वक्त लड़के का सिर लिफ्ट में फंस गया। दुकान में काम करने वाले 15 साल के सुमित केंवट की मौत हो गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिक सुमित केवंट कृष्ण नगर गांधी चौक का निवासी था। वह विशाल इलेक्ट्रिकल्स का नाम भरत हरियानी यह काम करता था है।

मृतक
                                     मृतक

40 फिट ऊपर चौथे मंजिल पर सामान लेकर जा रहा था युवक

जिस टाइम यह दर्दनाक हादसा हुआ, तब सुमित उर्फ काजू दुकान के गोदाम के नीचे से 40 फीट ऊपर चौथे मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जा रहा था। वहीं तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया। और लिफ्ट व दीवार से उसका सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान लिफ्ट के नीचे जब खून टपकने लगा, तब दुकान संचालक को इस हादसे की जानकारी हुई।

नाबालिक को काम कराने को लेकर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद 15 साल के लड़के को दुकान में काम कराने को लेकर सवाल उठ रहे है। श्रम कानून के अनुसार किसी भी नाबालिग को निजी संस्थान में काम नहीं कराया जा सकता। लेकिन 15 साल का लड़का इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम कर रहा था। जिसके बाद हादसे में उसकी मृत्यु हो गई। इधर, दुकान संचालक भरत हरयानी से सफाई देते हुए कहा कि सुमित उनकी दुकान में काम नहीं करता था। उसकी मां पिछले 15 साल से उनके घर में काम करती है। इस दौरान चार घंटे के लिए वो अपने लड़के को छोड़कर जाती थी। सुमित रोज काम करने भी नहीं आता था। तीन दिन बाद आज आया था। तभी ये हादसा हो गया।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे को लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts