Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेजहरीले सांप काटने से 17 साल की किशोरी की मौत... लघुशंका करने...

जहरीले सांप काटने से 17 साल की किशोरी की मौत… लघुशंका करने गई तो सांप ने काटा…

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जहरीले सांप के काटने से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। जांजगीर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वी में पढ़ाई करती थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भास्कर मिथुन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

जानकारी अनुसार, ग्राम जर्वे की रहने वाली किशोरी कु. भूमिका कांत बीती रात अपने घर में सो रही थी। इस बीच वह बाथरूम करने के लिए उठी हुए थी। तभी उसे किसी चीज के काटने का एहसास हुआ, लेकिन नींद में होने से क्या काटा वह देख नहीं पाई थी और फिर से सोने चली गई।

जहरीले सांप के काटने के मिले निशान

जब तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर को दिखाया। जहां जहरीले सांप के काटने के निशान मिलने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी भूमिका कांत को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाथरूम करने उठी थी किशोरी

किशोरी रात में अपने घर में सो रही इसी बीच वह बाथरूम करने उठी हुई थी। वह बाथरूम की ओर जा रही थी तभी उसे किसी चीज का काटने का एहसास हुआ। लेकिन नींद होने से क्या काटा वह नहीं देख पाई और फिर सोने चले गई। सुबह जब परिवार वाले उठाने गए। तब परिवार वालों ने देखा कि भूमिका कांत को जहरीली सांप काट चुकी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जहरीले सांप के काटने से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। जांजगीर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वी में पढ़ाई करती थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भास्कर मिथुन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार, ग्राम जर्वे की रहने वाली किशोरी कु. भूमिका कांत बीती रात अपने घर में सो रही थी। इस बीच वह बाथरूम करने के लिए उठी हुए थी। तभी उसे किसी चीज के काटने का एहसास हुआ, लेकिन नींद में होने से क्या काटा वह देख नहीं पाई थी और फिर से सोने चली गई। जहरीले सांप के काटने के मिले निशान जब तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर को दिखाया। जहां जहरीले सांप के काटने के निशान मिलने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी भूमिका कांत को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाथरूम करने उठी थी किशोरी किशोरी रात में अपने घर में सो रही इसी बीच वह बाथरूम करने उठी हुई थी। वह बाथरूम की ओर जा रही थी तभी उसे किसी चीज का काटने का एहसास हुआ। लेकिन नींद होने से क्या काटा वह नहीं देख पाई और फिर सोने चले गई। सुबह जब परिवार वाले उठाने गए। तब परिवार वालों ने देखा कि भूमिका कांत को जहरीली सांप काट चुकी थी।