Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेसांप काटने से बच्ची की मौत... सही समय पर मिल जाता एंबुलेंस...

सांप काटने से बच्ची की मौत… सही समय पर मिल जाता एंबुलेंस तो बच सकती थी बच्ची की जान…!!! एंबुलेंस नहीं मिलना बनी मौत की वजह…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है। देर रात घर में सो रही ढाई साल की मासूम बच्ची मीना पटेल की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

परिजनों ने बताया कि रात खाना खाने के बाद सभी लोग घर में सो रहे थे। करीब ढाई बजे बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। परिवार वाले उठे तो उन्होंने देखा कि उसे सांप ने डंस लिया है। घबराए परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी एंबुलेंस न मिलने की रही। मजबूरी में उन्होंने प्राइवेट वाहन का इंतजाम किया और उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीते दिनों से लगातार सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। खासकर छोटे बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। बरसात के मौसम में सांप घरों और आंगनों में अधिक नजर आने लगे हैं, जिससे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को एंबुलेंस सुविधा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था पर गंभीरता दिखानी चाहिए, ताकि समय रहते पीड़ितों की जान बचाई जा सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात में सांप सुरक्षित जगह की तलाश में अक्सर घरों में घुस आते हैं। ऐसे में लोगों को रात में सोते समय बच्चों पर विशेष ध्यान देने और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की जरूरत है। साथ ही, सांप-रोधी उपाय अपनाकर ही इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।

गांव में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है और मासूम मीना की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts